{"_id":"5c4eb572bdec2273792f3ab5","slug":"to-get-married-from-a-groom-road-roller-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: शादी को यादगार बनाने के लिए रोड रोलर से पहुंचा दुल्हा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: शादी को यादगार बनाने के लिए रोड रोलर से पहुंचा दुल्हा
Mon, 28 Jan 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह
भाषा, कृषनगर
भाषा, कृषनगर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। इन पलों को खास बनाने का ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रविवार को सामने आया जब एक दूल्हा शादी करने के लिए घोड़ी या कार में आने की बजाय रोड रोलर से आया। एक स्वर्णकार का बेटा 30 वर्षीय अर्का पात्रा, कृषनगर उकीलपारा में दुल्हन के घर रोड रोलर से आया। यह देख कर वहां मौजूद मेहमान आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
पात्रा ने कहा, ‘‘मैं अपनी शादी के समारोह को यादगार और अनोखा बनाना चाहता था। मैं एक विंटेज कार ले सकता था, लेकिन यह कुछ अलग नहीं होता। मैंने सुना था कि शादी करने के लिए कोई अर्थ मूवर में गया था। मुझे शादी के लिए रोड रोलर से जाने वाले किसी के बारे में नहीं पता था, इसलिए मैंने रोल रोलर से जाने का फैसला किया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी अरुंधति तरफदार भी उनके अनूठे विचार के लिए सहमत हो गई थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले उनसे इस बारे में चर्चा की थी।