फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To bring the injured person to hospital who injured in Road accident in Aligarh

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाओ, दो हजार ईनाम पाओ

Fri, 28 Sep 2018 06:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़  Updated Fri, 28 Sep 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
To bring the injured person to hospital who injured in Road accident in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

सड़क दुर्घटना होने पर अगर आप किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाते हैं तो आपको न सिर्फ पुलिस पूछताछ से मुक्ति मिलेगी बल्कि प्रोत्साहन के रूप में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कोष से दो हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि (गुड सैमेरिटन) भी मिलेगी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पैदा करने के मकसद से यह व्यवस्था शुरू की गई है। दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में इस आशय का एक डिसप्ले बोर्ड भी लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


यह देखा जाता है कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों के लिए लोग या तो एंबुलेंस को फोन कर देते हैं या पुलिस को फोन कर देते हैं। या फिर किनारा करके निकल जाते हैं। इसके चलते घायलों को तुरंत ही उपचार मिलना कभी कभी संभव नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन


अब गुड सैमेरिटन (नेक आदमी) योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से मिलना संभव होगा। दीन दयाल अस्पताल में लगाए गए बोर्ड में कहा गया है कि इस तरह के घायल को अस्पताल लाने वाले का नाम पता पूछने की बाध्यता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर उपस्थित डाक्टर उसका तुरंत ही उपचार शुरू कर देगा। अस्पताल लाने वाला व्यक्ति अगर मांगेगा तो उसका प्रमाण पत्र उसे दिया जाएगा। घायल को भर्ती कराने के लिए किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किये जाने की बाध्यता नहीं होगी। 


इस संबंध में डीडी अस्पताल सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने कहा, ‘घायल के प्रति और संवेदनशीलता बढ़े, इसके लिए यह प्रावधान है। हमने भी योजना से संबंधित प्रावधानों को स्पष्ट करने के लिए डिसप्ले बोर्ड लगवा दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed