फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN: Taking a break from poll campaign, Rahul visits sweet shop, purchases a kilo of his favourite Gulab Jamun

Tamil Nadu: चुनावी रैली के बीच कोयंबटूर में मिठाई की दुकान पहुंचे राहुल गांधी, खरीदे गुलाब जामुन; कही ये बात

Sat, 13 Apr 2024 07:32 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली/कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली/कोयंबटूर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 07:32 AM IST
सार

तमिलनाडु में चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी देर रात सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान में पहुंचे। दुकान के मालिक ने कहा कि वे यहां 25-30 मिनट तक रुके। हमें विश्वास नहीं हो रहा कि वे यहां आए।

विज्ञापन
TN: Taking a break from poll campaign, Rahul visits sweet shop, purchases a kilo of his favourite Gulab Jamun
तमिलनाडु स्थित दुकान से राहुल गांधी ने खरीदी मिठाई - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दलों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। सभी दल देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार रात तमिलनाडु के सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान पहुंचे। जहां मौजूद लोग उन्हें अपने बीच देख हैरान हो गए। दुकानदार और वहां काम करने वाले लोगों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने एक किलो अपने पसंदीदा गुलाब जामुन खरीदे। 
विज्ञापन

 

राहुल गांधी को अपने बीच देख दुकानदार खुश
दुकान के मालिक ने बताया कि जब राहुल गांधी आए तो हमें आश्चर्य हुआ। वह एक बैठक के लिए कोयंबटूर आए थे। उन्हें गुलाब जामुन पसंद है, तो उन्होंने एक किलो मिठाई खरीदी। उन्होंने अन्य मिठाइयों का भी स्वाद चखा। मुझे खुशी हुई कि वह हमारी दुकान में आए। हमारा स्टाफ भी उन्हें देखकर खुश हुआ। वह यहां 25-30 मिनट तक रहे। हमें कोई अंदाजा नहीं था कि वह रुकेंगे। हमने उनसे भुगतान न करने को कहा लेकिन फिर भी उन्होंने किया। इस दौरान उन्होंने कैश में पेमेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने तमिल भाषा, इतिहास और संस्कृति को सराहा
शुक्रवार को इससे पहले राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से ही शुरू करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि मोदी एक देश, एक नेता और एक भाषा की बात करते हैं। लेकिन हमारे लिए सब बराबर और जरूरी हैं। तमिल, बांग्ला और अन्य भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता।


आज देश विचारधारा की लड़ाई से जूझ रहा - राहुल गांधी
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले भारत को विश्व में लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता था। लेकिन अब पूरी दुनिया ही कह रही है कि भारत में लोकतंत्र नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि देश आज विचारधारा की लड़ाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जारी विचारधारा की लड़ाई में एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ आरएसएस, पीएम मोदी और उनकी सरकार की विचारधारा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के नेता खुलेआम कहते हैं कि अगर फिर से सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे।

सरकारी नौकरियों के 30 लाख पद रिक्त- राहुल गांधी
चुनावी जनसभा में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडिया के सत्ता में आने पर रोजगार की गारंटी भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए संसद में प्रशिक्षण का अधिकार कानून पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed