फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN police register cases against BJP functionary over row with hijab-wearing govt doctor

Tamil Nadu: 'आप वर्दी में क्यों नहीं, हिजाब क्यों पहना?', भाजपा पदाधिकारी ने पूछा सवाल; पुलिस ने दर्ज की FIR

Fri, 26 May 2023 03:00 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 May 2023 03:00 PM IST
सार

थिरुपूंडी के रहने वाली भाजपा पदाधिकारी भुनेश्वर राम ने सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से सफेद कोट की जगह हिजाब पहनने को लेकर सवाल किया। पुलिस ने भुवनेश्वर के खिलाफ तीन मामले दर्ज किया हैं।

विज्ञापन
TN police register cases against BJP functionary over row with hijab-wearing govt doctor
आरोपी भाजपा पदाधिकारी भुवनेश्वर राम और पीड़ित महिला डॉक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हिजाब पहनी महिला डॉक्टर से झगड़ा करने के आरोप में शुक्रवार को एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। झगड़ा ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के सफेद कोट न पहनने को लेकर हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


थिरुपूंडी के रहने वाली भाजपा पदाधिकारी भुनेश्वर राम ने सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से सफेद कोट की जगह हिजाब पहनने को लेकर सवाल किया। पुलिस ने भुवनेश्वर के खिलाफ तीन मामले दर्ज किया हैं। यह घटना 24 मई की रात दक्षिणी जिले थिरुपूंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर हुई। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो में भुवनेश्वर को महिला डॉक्टर की साख पर सवाल उठाते हुए सुना गया था। 
विज्ञापन


वीडियो में भुवनेश्वर को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि 'मुझे शक है कि आप वास्तव में एक डॉक्टर हैं। आप वर्दी में क्यों नहीं हैं, आपने हिजाब क्यों पहना है?' डॉक्टर के बचाव में आए पीएचसी के नर्सिंग स्टाफ ने भुवनेश्वर राम का झगड़े करते वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सुब्रह्मण्यम नाम के व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी ले गया था, लेकिन जब उसने रात की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को हिजाब पहने देखा तो उसने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। 


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (बी) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्द बोलना), 353 (सार्वजनिक सेवा करने वालों को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर शब्द कहना) के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं।  भुवनेश्वर का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए तलाशी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed