फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN Guv Ravi likely to call on President Draupadi Murmu PM Narendra Modi HM Amit Shah Updates

RN Ravi: तमिलनाडु के राज्यपाल के दिल्ली जाएंगे, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कर सकते हैं मुलाकात

Thu, 12 Jan 2023 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच सरकार की ओर से राज्यपाल रवि को लेकर एक पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया है।

विज्ञापन
TN Guv Ravi likely to call on President Draupadi Murmu PM Narendra Modi HM Amit Shah Updates
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो रवि का शुक्रवार को सुबह की उड़ान से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


इससे पहले तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच सरकार की ओर से राज्यपाल रवि को लेकर एक पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया है। हालांकि, इस पत्र में क्या है? इसका खुलासा नहीं किया गया है।  डीएमके सांसद टीआर बालू ने बताया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा लिखा गया पत्र राज्य के कानून मंत्री एस रघुपति ने राष्ट्रपति को सौंपा। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया गया पत्र में क्या है? उन्होंने बस इतना कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जो भी पत्र में लिखा है, उससे राष्ट्रपति को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन के बीच तनातनी बढ़ गई। जब विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कुछ प्रमुख अंशों को छोड़ दिया। यह अभिभाषण राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया था, जिसके बाद सीएम एमके स्टालिन ने इस पर खेद जताया और प्रस्ताव पास कर मूल भाषण को रिकॉर्ड पर लेने को कहा। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने सदन का बहिष्कार किया और बाहर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed