फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN govt announces 'healthy food streets' in 6 districts, free typhoid vaccines for food handlers

TN: तमिलनाडु में स्वच्छ फूड स्ट्रीट और मुफ्त टाइफाइड टीकाकरण की शुरुआत, विजय सरकार ने इन छह जिलों में की घोषणा

Wed, 24 Jun 2026 08:23 PM IST
Pavan पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Pavan Updated Wed, 24 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई समेत छह जिलों में ‘हेल्दी एंड हाइजीनिक फूड स्ट्रीट’ परियोजना शुरू करने और होटल व स्ट्रीट फूड कर्मचारियों को मुफ्त टाइफाइड टीका देने की घोषणा की है। सरकार सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाएगी। साथ ही, अस्पतालों में रिश्वतखोरी पर सख्ती, अमोनिया गैस रिसाव मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
TN govt announces 'healthy food streets' in 6 districts, free typhoid vaccines for food handlers
सी. जोसेफ विजय, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अरुणराज ने बुधवार को घोषणा की कि छह जिलों में 'हेल्दी एंड हाइजीनिक फूड स्ट्रीट' (स्वस्थ और स्वच्छ खाद्य सड़क) परियोजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही होटलों और स्ट्रीट फूड दुकानों में काम करने वाले फूड हैंडलर्स को मुफ्त टाइफाइड वैक्सीन भी दी जाएगी। चेन्नई में आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों को गुणवत्तापूर्ण और साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि खाद्य जनित बीमारियों को रोका जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MEA: पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा विस्तार, 2025 में 1.5 करोड़ से अधिक सेवाएं दी गईं; विदेश यात्रा भी हुई आसान
विज्ञापन


राज्य के इन जिलों में चलेगी परियोजना
पायलट परियोजना के तहत चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, सलेम, कोयंबटूर और तिरुप्पुर में विशेष फूड स्ट्रीट विकसित की जाएंगी। यहां स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मानकीकृत स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे और उन्हें ऋण सहायता भी दी जाएगी। इससे खाद्य विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ग्राहकों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध होगा। मंत्री ने हाल ही में कांचीपुरम के एक औद्योगिक क्षेत्र में दूषित भोजन से श्रमिकों के बीमार होने की घटना का जिक्र करते हुए अधिकारियों को गैर-शाकाहारी भोजनालयों, मंदिरों और बड़े धार्मिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुवल्लूर फैक्टरी हादसे के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
उन्होंने यह भी बताया कि तिरुवल्लूर जिले की एक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत के मामले में विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ketan Murder Case: मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग की, पिता ने कहा- सिया ने बेटे की मौत की सच्चाई छिपाई

रिश्वत मांगने वालों को स्वास्थ्य मंत्री की कड़ी चेतावनी
इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों से व्हीलचेयर या अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए रिश्वत मांगने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से ऐसी शिकायतें स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 पर दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के जन्मदिन (22 जून) पर सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की योजना की भी घोषणा की गई। सरकार का कहना है कि इससे संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed