फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN CM-designate Vijay to retain Home, Public Administration portfolios; 9 ministers likely in first Cabinet

तमिलनाडु: गृह विभाग अपने पास रखेंगे विजय? पहली कैबिनेट में 9 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

Sun, 10 May 2026 08:59 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, चेन्नई।
आईएएनएस, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 May 2026 08:59 AM IST
सार

टीवीके प्रमुख विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ नौ लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। विजय गृह, पुलिस व लोक प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रख सकते हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
TN CM-designate Vijay to retain Home, Public Administration portfolios; 9 ministers likely in first Cabinet
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय रविवार सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में वह गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा। विधानसभा में बहुमत का दावा पेश करने के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


विजय के साथ नौ मंत्री ले सकते हैं शपथ
तमिलनाडु में मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में विजय के साथ नौ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों और विभागों की संभावित सूची भी सामने आई है। इस सूची में एन आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमनन, आर निर्मल कुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस नेता को क्या विभाग मिलने की संभावना?
■  वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन को लोक निर्माण विभाग दिया जा सकता है, जबकि एन. आनंद को नगर प्रशासन विभाग मिलने की संभावना है।
■  सीटीआर निर्मल कुमार को विद्युत विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
■  आधव अर्जुन को खेल विकास विभाग दिया जा सकता है, जबकि राज मोहन को आदि द्रविड़ कल्याण विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है।
■  वीएनएस मुस्तफा को नए मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिल सकता है।
■  पी. वेंकटरमणन को विद्यालयी शिक्षा विभाग दिया जा सकता है, जबकि अरुण राज वाणिज्यिक कर और पंजीकरण विभाग संभाल सकते हैं।
■  विधानसभा चुनाव के बाद विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने वाली कांग्रेस को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।
■ सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता राजेश कुमार और विश्वनाथन को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। 


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu CM Oath LIVE: घर से निकले टीवीके प्रमुख विजय; कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंचे

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। इसके बाद विजय को कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का समर्थन मिला। गठबंधन के विधायकों की संख्या 120 पहुंच गई, जो बहुमत के आंकड़े 118 से ज्यादा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गृह और लोक प्रशासन विभाग अपने पास रखने का फैसला इस बात का संकेत है कि अभिनेता से नेता बने विजय अपनी सरकार के शुरुआती दौर में प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण रखना चाहते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed