फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc writes letter to president bengal governor over attack on kolkata office seek urgent appointment

वार-पलटवार: टीएमसी का आरोप- चार महीने में बदतर हुए हालात ; भाजपा ने कहा- ऐसा होता तो तुम्हार नेता भी नहीं बचते

Thu, 03 Sep 2026 12:56 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2026 12:56 PM IST
सार

टीएमसी ऑफिस पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। टीएमसी, भाजपा पर हमलावर है और राज्य में कानून व्यवस्था के बदतर होने का आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा ने भी पलटवार किया है और दावा किया है कि टीएमसी के भीतर कलह के चलते पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। 

विज्ञापन
tmc writes letter to president bengal governor over attack on kolkata office seek urgent appointment
पश्चिम बंगाल में सियासी तकरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित टीएमसी के पार्टी कार्यालय पर हमले के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है। टीएमसी ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और सत्ताधारी भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है। इस मामले में टीएमसी ने राष्ट्रपति और बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि को पत्र लिखा है और तत्काल मुलाकात के लिए समय मांगा है। टीएमसी ने राज्य पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं टीएमसी के आरोपों पर भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है और कहा है कि अगर भाजपा बदले की राजनीति करती तो टीएमसी नेता भी इससे बच नहीं पाते। 
विज्ञापन


टीएमसी ने राज्य सरकार और पुलिस पर क्या आरोप लगाए?
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र सुबह भेजे गए थे। इन पत्रों में बैठक के लिए तुरंत समय देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन बैठकों में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा करना चाहती है। डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों में हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए हैं और टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। 
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने कहा 'आज सुबह जो कुछ हुआ, वह सरासर अराजकता थी। सुबह 4.30 बजे का वीडियो फुटेज देखिए। पिछले चार महीनों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राज्य भर में टीएमसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस स्थापित नियमों के बाहर जाकर काम कर रही है और उनके कामकाज में राजनीतिक पूर्वाग्रह दिखाई देता है। डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रही है।

अभिषेक बनर्जी ने भी सरकार पर साधा था निशाना
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'क्या केंद्रीय गृह मंत्री कार्रवाई करेंगे? क्या प्रधानमंत्री कार्यालय कार्रवाई करेगा? या वे आंखें मूंदते रहेंगे?' अभिषेक बनर्जी ने लिखा, अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता उच्च न्यायालय, इस घटनाक्रम का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्रवाई करे। 

टीएमसी के आरोपों पर भाजपा ने क्या जवाब दिया?
टीएमसी के आरोपों पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर भाजपा बदले की राजनीति करती तो टीएमसी नेता भी बच नहीं पाते। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के भीतर कलह है और उसी के चलते पार्टी के नेता एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। 


सामिक भट्टाचार्य ने कहा, 'टीएमसी के सदस्य एक दूसरे पर अंडे फेंक रहे हैं और एक दूसरे के कार्यालयों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में जिन लोगों ने अन्याय सहा है, वे इस स्थिति को समझते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed