{"_id":"5b6444f74f1c1b913e8b4ed0","slug":"tmc-workers-protested-against-obstructing-team-in-assam-silchar-airport-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमस सांसदों को असम में रोकने पर फूटा पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सड़क और रेल सेवा बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमस सांसदों को असम में रोकने पर फूटा पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सड़क और रेल सेवा बाधित
भाषा, कोलकाता
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में सिलचर हवाई अड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के एक दिन बाद पार्टी समर्थकों ने उक्त घटना के खिलाफ आज कोलकाता के हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में रेल और सड़क यातायात बाधित किया।
विज्ञापन
ट्रेन सेवाएं सुबह पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में आंशिक रूप से तब प्रभावित हुई जब लोगों के एक समूह ने धूबुलिया और गुमा स्टेशनों पर रेल पटरी अवरूद्ध कर दी। पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक ‘‘गैर रेलवे मुद्दे’’ को लेकर प्रदर्शन के चलते पांच ट्रेनें विलंबित हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘धूबुलिया में प्रदर्शनकारियों ने पटरियों को एक घंटे से अधिक समय तक बाधित किया जिससे दो यात्री ट्रेनें विलंबित हुई। तीन ईएमयू लोकल ट्रेनें भी सुबह में गुमा स्टेशन पर रूकी रहीं।’’
विज्ञापन
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के तैयार मसौदे को लेकर असम में स्थिति का आकलन करने के लिए तृणमूल कांग्रेस का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल सिलचर पहुंचा था लेकिन उसे हवाई अड्डे से निकलने की इजाजत नहीं दी गई।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से हवाई अड्डे पर धक्का मुक्की की गई। उन्होंने भाजपा पर देश में ‘‘सुपर आपातकाल’’ लगाने का आरोप लगाया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक धार्मिक संगठन ‘द आल इंडिया माटुआ महासंघ’ ने कल की घटना के विरोध में सुबह करीब 10 बजे सड़क बाधित की।
उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क आधे घंटे बाद खोल दी गई।