{"_id":"5c65fd37bdec224a611c192e","slug":"tmc-supremo-mamata-banerjee-said-modi-shah-pair-is-harmful-to-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी सुप्रीमो ममता ने कहा, मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए हानिकारक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी सुप्रीमो ममता ने कहा, मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए हानिकारक
Fri, 15 Feb 2019 05:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
mamata banerjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ नहीं हैं। अफसर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सीबीआई अफसरों को ईमानदारी से काम करने नहीं दे रही है। अफसरों को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ब्रीफिंग दे रहे हैं। वह सीबीआई को विपक्ष पर कार्रवाई के लिए उकसा रहे रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी सुप्रीमो ममता ने कहा, ‘मोदी सरकार की एक्सपाइरी डेट आ गई है। जैसे एक्सपाइरी दवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, वैसे ही अमित शाह और मोदी की जोड़ी देश के लिए हानिकारक है। इस जोड़ी ने देश को बेच दिया है। यह साफ हो चुका है कि मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आ रही है।’ ममता ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस बीच समझौता हो, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। समझौता कांग्रेस को करना है।
विज्ञापन
इसलिए वह इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगी। उन्होंने कहा, ‘हम सब इस बात पर सहमत हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव पूर्व गठबंधन हो। इसके लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम का खाका खींचा जा रहा है। फैसला 26 और 27 फरवरी की बैठक में होगा। जहां तक सवाल राज्यों में गठबंधन का है, तो हर राज्य के हालात अलग हैं। सभी दल परिस्थितियों के अनुसार फैसला लें तो बेहतर है। जैसे बंगाल में वामदल और कांग्रेस के मुकाबले टीएमसी मजबूत है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है, ऐसे में राज्यों में हम अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। पीएम का फैसला चुनाव बाद होगा।’
विज्ञापन