फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC raised question on PM Modi advisory on coronavirus, asked why parliament session is on

राज्यसभा के 44 फीसदी और लोकसभा के 22 फीसदी 65 के ऊपर फिर संसद क्यों 

Fri, 20 Mar 2020 10:15 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 10:15 PM IST
सार

  • पीएम की एडवाइजरी पर टीएमसी ने लगाया सवालिया निशान
  • राज्यसभा के 44 फीसदी और लोकसभा के 22 फीसदी 65 के ऊपर फिर संसद क्यों

विज्ञापन
TMC raised question on PM Modi advisory on coronavirus, asked why parliament session is on
derek o brien - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री की एडवाइजरी पर तृणमूल कांग्रेस ने सवालिया निशान लगाया है। पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि पीएम की एडवाइजरी से भ्रम की स्थिति हो गई है। जब राज्य सभा में 44 फीसदी और लोकसभा में 22 फीसदी सांसद 65 साल से ऊपर के हैं। इसके बावजूद संसद सत्र क्यों चल रहा है? ऐसे में पीएम की एडवाइजरी का क्या तात्पर्य है?  
विज्ञापन


ओ ब्रायन ने कहा, 'गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना को रोकने के लिए जनता से सहयोग का आह्वान किया था। उन्होंने कई एहतिहात भी बरतने को कहा था। इसमें  दस साल तक के छोटे बच्चों और 65 साल से ऊपर से बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी थी।' उन्होंने आगे कहा, 'एक ओर जनता कर्फ्यू, बिना काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह और दूसरी ओर संसद कैसे चल सकती है? इससे भ्रामक स्थिति पैदा हो रही है। वह भी तब जब पीएम नरेंद्र मोदी खुद संसद में आ नहीं रहे हैं, फिर संसद क्यों चल रही है?'
विज्ञापन

 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने जनता से अपील की थी कि जब तक जरूरी न हो घर से निकलने से परहेज करें। प्रत्येक देशवासी को सजग रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी थी। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने के अलावा आने वाले कुछ समय तक नियमित जांच के लिए अस्पताल जाने से बचने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed