{"_id":"680250fea84500ee9708efb4","slug":"tmc-murshidabad-unit-urges-mp-yusuf-pathan-to-visit-violence-hit-district-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करें...', TMC की मुर्शिदाबाद इकाई ने सांसद यूसुफ पठान से किया आग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करें...', TMC की मुर्शिदाबाद इकाई ने सांसद यूसुफ पठान से किया आग्रह
Fri, 18 Apr 2025 06:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:47 PM IST
सार
West Bengal: हिंसा प्रभावित जिले का दौरा न करने पर बहरामपुर सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की आलोचना हो रही है। इस बीच, टीएमसी मुर्शिदाबाद इकाई के नेताओं ने कहा कि वे पठान से फोन पर संपर्क में हैं और उन्होंने उनसे जल्द जिले का दौरा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
यूुनुस पठान
- फोटो : Instagram@yusuf_pathan
विस्तार
पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा न करने पर विपक्ष बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान की आलोचना कर रहा है। अब इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे फोन पर पठान के साथ संपर्क में हैं और उन्होंने उनसे जल्द जिले का दौरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
टीएमसी के सूत्रों ने कहा, पिछले हफ्ते सांप्रदायिक झड़कों के दौरान मुर्शिदाबाद न जाने को लेकर जिला टीएमसी नेतृत्व बहरामपुर सांसद नाखुश है। टीएमसी की जिला इकाई के एक वर्ग ने कहा कि संकट के समय सांसद का गायब रहना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सेलिब्रेटी को टिकट देने का फैसला गलत था, क्योंकि उनका जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Karnataka: CM का बयान- कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना रिपोर्ट का नहीं हुआ विरोध, ऊंची आवाज में नहीं बोले मंत्री
विज्ञापन
'सेलिब्रिटी हैं, यहां क्यों आएंगे...'
मुर्शिदाबाद के सांसद और टीएमसी के वरिष्ठ नेता अबु ताहेर खान ने 'पीटीआई' से बातचीत में कहा, वह एक क्रिकेटर और एक सेलिब्रिटी हैं। वह यहां क्यों आएंगे? हम ही हैं जो जमीनी स्तर पर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। सेलिब्रिटी को उम्मीदवार बनाने में यही समस्या है। वह फोन पर हमसे संपर्क में हैं और हमने उन्हें जिले का दौरा करने को कहा है। लेकिन अभी वह आईपीएल में व्यस्त हैं।
अधीर रंजन चौधरी को हराकर सांसद बने थे यूसुफ
पठान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं और पिछले साल पहली बार सांसद बने। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बहरामपुर से पांच बार के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराया था, जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया था।
टीएमसी का शीर्ष नेतृत्व यूसुफ से खुश नहीं
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि टीएमसी के शीर्ष नेता भी पठान से खुश नहीं हैं, खासकर तब जब उन्होंने सोशल मीडिया मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें मौजूदा स्थिति में असंवेदनशील माना गया। टीएमसी नेता ने कहा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र उनके निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आते हैं। लेकिन उन्हें कम से कम जिले का दौरा तो करना चाहिए था। नेतृत्व इस पर विचार कर रहा है।
ये भी पढ़ें: 'पूरी तरह हत्या का मामला', शीर्ष कोर्ट ने ऑनर किलिंग केस में कठोर आरोप तय करने का दिया आदेश
पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में सांप्रदायिक झड़पें हुईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। ये इलाके पठान के निर्वाचन क्षेत्र बहरामपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर हैं। इसके बाद भाजपा को सत्तारूढ़ टीएमसी की आलोचना करने का मौका मिल गया।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन