फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MPs wrote to PM to remove Tushar Mehta from the post of Solicitor General

सियासत: सुवेंदु अधिकारी की सॉलिसिटर जनरल से मुलाकात पर हंगामा, टीएमसी सांसदों ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Fri, 02 Jul 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 03:22 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलने के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर तुषार मेहता को हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन
TMC MPs wrote to PM to remove Tushar Mehta from the post of Solicitor General
सुवेंदु अधिकारी और तुषार मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को इस आधार पर पद से हटाने की मांग की है कि उन्होंने भाजपा नेता व नारदा घोटाले के आरोपी सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। सांसद डेरेक ओब्रायन, महुआ मोइत्रा और सुखेंदु शेखर रॉय द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि मीडिया में वीडियो सहित खबरें आई है कि अधिकारी ने मेहता के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी गुरुवार को दिल्ली में थे। यहां उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अधिकारी धोखाधड़ी, अवैध रिश्वत सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी है और नारदा मामले में एक स्टिंग ऑपरेशन में वह रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे। सांसदों ने बताया कि सॉलिसिटर जनरल दूसरे बड़े लॉ ऑफिसर हैं और नारदा मामले सहित महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर सरकार और उसकी एजेंसियों को सलाह देते हैं। नारदा मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन


तुषार मेहता को हटाने की जरूरत
पत्र में कहा गया है कि उस मामले में आरोपियों से मिलना सॉलिसिटर जनरल के वैधानिक कर्तव्यों के साथ सीधे तौर पर हितों के टकराव में है। इसलिए जनता के मन में किसी भी संदेह से बचने के लिए मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुलाकात की खबरों पर तुषार मेहता ने दी सफाई
वहीं इस बारे में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना है 'सुवेंदु अधिकारी गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे बिना पूर्व जानकारी के मेरे आवास स्थित कार्यालय आए। चूंकि मैं पहले से ही अपने कक्ष में एक पूर्व-निर्धारित बैठक में था, मेरे कर्मचारियों ने उनसे प्रतीक्षा कक्ष में बैठने का अनुरोध किया। उन्हें एक कप चाय की पेशकश की गई। जब मेरी बैठक समाप्त हुई तो मेरे पीपीएस ने मुझे अधिकारी के आगमन के बारे में सूचित किया। मैंने अपने पीपीएस से अधिकारी से मिलने में असमर्थता व्यक्त करने और प्रतीक्षा करने के लिए माफी मांगने का अनुरोध किया। इसके बाद अधिकारी मुझसे मिलने के लिए आग्रह किए बिना चले गए। ऐसे में अधिकारी से मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed