फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Mahua Moitra and Manish Tiwari join Joint Parliamentary Committee on Data Protection Bill

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और मनीष तिवारी डाटा संरक्षण बिल की संयुक्त संसदीय समिति में शामिल

Wed, 12 Feb 2020 03:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
TMC MP Mahua Moitra and Manish Tiwari join Joint Parliamentary Committee on Data Protection Bill
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI

डाटा संरक्षण बिल की जांच के लिए बनी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त समिति में मंगलवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस के मनीष तिवारी को शामिल किया गया है। दोनों को शामिल करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


मोइत्रा और तिवारी समिति में टीएमसी सांसद सौगत रॉय और कांग्रेस सदस्य ज्योति मणि की जगह लेंगे। सरकार के प्रस्ताव में जाहिर किया गया था कि सौगत रॉय और एस ज्योति मणि के इस्तीफा देने के बाद निजी डाटा संरक्षण बिल 2019 की संयुक्त संसदीय समिति में सदन से महुआ मोइत्रा और मनीष तिवारी को शामिल करने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन


शीत सत्र में बिल के लिए गठित समिति बजट सत्र के अंतिम सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपकर बिल में सुधार की सिफारिशें करेगी। निजी डाटा संरक्षण विधेयक 2019 में विधेयक में सार्वजनिक व निजी संस्थाओं द्वारा निजी डाटा को संभालने का तंत्र विकसित करने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों को दिए फंड पर बारीकनजर रख रहा है केंद्र : तोमर

केंद्र सरकार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राज्यों को दिए गए फंड पर बारीकी से नजर रख रही है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। तोमर ने कहा, अभियान के तहत केंद्र प्रायोजित योजना में मिले फंड का इस्तेमाल राज्य एवं केंद्र शासित राज्य वार्षिक योजनाओं के तहत केंद्रीय समितियों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों को पूरा करने के लिए करते हैं।



उन्होंने बताया कि सरकार नियमित बैठकों और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये योजनाएं लागू होने की स्थिति और फंड के इस्तेमाल पर पूरी नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि पिछली राशि के इस्तेमाल के आधार पर ही राज्यों को अग्रिम फंड जारी किया जाता है। इसके अतिरित्त आरजीएसए के क्रियांन्वयन पर निगरानी के लिए ऑनलाइन सिस्टम भी विकसित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed