{"_id":"61190a498ebc3ee08f60f935","slug":"tmc-mp-dola-sen-and-other-leaders-attacked-in-sabroom-and-belonia-in-southern-tripura-where-we-had-gone-to-hoist-tricolour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: तिरंगा फहराने गईं टीएमसी सांसद डोला सेन के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे फूटे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: तिरंगा फहराने गईं टीएमसी सांसद डोला सेन के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे फूटे
Sun, 15 Aug 2021 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 Aug 2021 06:15 PM IST
सार
डोला सेन ने कहा कि कुछ पार्टी नेताओं के साथ मैं दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया और सबरूम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने गई थी। उस वक्त हमला हमला किया गया। यह सब पुलिस की नजरों के सामने हुआ, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद डोला सेन
- फोटो : ANI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन के काफिले पर रविवार को कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। हमला उस वक्त किया गया, जब वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया टाउन में तिरंगा फहराने जा रही थीं। हमले में उनके काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। गाड़ियों के शीशे भी टूट गए और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डोला सेन ने कहा कि कुछ पार्टी नेताओं के साथ मैं दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया और सबरूम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने गई थी। उस वक्त हमला हमला किया गया। यह सब पुलिस की नजरों के सामने हुआ, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
TMC MP Dola Sena alleges that her convoy was attacked near Belonia town in South Tripura district, where she had gone to hoist the National Flag. pic.twitter.com/mua2yiqlUA
— ANI (@ANI) August 15, 2021विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष पर साधा निशाना
इससे पहले तृणमूल के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने शनिवार को त्रिपुरा में विपक्षी माकपा पर निशाना साधा था। उन्होंने विपक्षी पार्टी की भाजपा की हिंसक राजनीति का विरोध न करने और पार्टी समर्थकों को सुरक्षा मुहैया न कराने को लेकर आलोचना की थी। उन्होंने वामपंथी समर्थकों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने की अपील की थी।
2018 में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार आने के बाद सत्ता से बाहर होने से पहले 25 साल तक राज्य पर शासन कर चुके माकपा ने इस आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उसके कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा पार्टी के हमले का सबसे पहले सामना किया है। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता को उत्तर-पूर्वी राज्य क याद तब आई है, जब यहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुए लोगों सहित तृणमूल के कम से कम 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 8 अगस्त को कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में त्रिपुरा में गिरफ्तार किया गया था।