फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc mp derek o brien target pm modi speech on president address thanks motion

Parliament: 'प्रधानमंत्री ने संसद में क्यों एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया', टीएमसी सांसद ने उठाए सवाल

Mon, 05 Feb 2024 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Feb 2024 03:47 PM IST
सार

टीएमसी सांसद ने कहा 'अपने भाषण में क्या वे हमें बताएंगे कि प्रधानमंत्री ने क्यों संसद में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया? क्यों सांसदों के वोटिंग, चर्चा जैसे आधारभूत अधिकारों का भी उल्लंघन किया गया।'

विज्ञापन
tmc mp derek o brien target pm modi speech on president address thanks motion
पीएम मोदी - फोटो : bjp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में जवाब देंगे। उससे पहले टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने तंज कसते हुए कहा कि ये उनकी एक और मन की बात होगी। टीएमसी सांसद ने पूछा कि क्या वे इस बात का जवाब देंगे कि उन्होंने क्यों संसद में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया? 
विज्ञापन


डेरेक ओ ब्रायन ने कही ये बात
डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात का संसद संस्करण करेंगे। अपने भाषण में क्या वे हमें बताएंगे कि प्रधानमंत्री ने क्यों संसद में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया? क्यों सांसदों के वोटिंग, चर्चा जैसे आधारभूत अधिकारों का भी उल्लंघन किया गया। उनका पांच साल का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, लेकिन लोकसभा में डिप्टी स्पीकर क्यों नहीं है। 
विज्ञापन




वित्त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों पर कही ये बात
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्यों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ऐसी परिस्थिति नहीं बन सकती क्योंकि पहले से इसकी व्यवस्था बनी हुई है और केंद्र सरकार उसी व्यवस्था और वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर काम करती है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि राजनीति से प्रेरित होकर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विभिन्न धर्मगुरु भी आज पीएम मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे हैं। धर्मगुरु संसद की कार्यवाही देखेंगे और शाम में प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। धर्मगुरुओं ने बताया कि वे एकजुटता का संदेश देने आए हैं कि भारत एक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed