फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc mp Abhishek Banerjee says When permission denied call CM Soren bjp stop helicopter not our spirits

West Bengal: 'नहीं मिली अनुमति तो CM सोरेन को लगाया फोन', अभिषेक बनर्जी बोले- हेलिकॉप्टर रोक सकते, हौसले नहीं

Tue, 06 Jan 2026 05:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 06 Jan 2026 05:19 PM IST
सार

बीरभूम में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने भाजपा पर चालें चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर हाल में जनता तक पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
tmc mp Abhishek Banerjee says When permission denied call CM Soren bjp stop helicopter not our spirits
अभिषेक बनर्जी, टीएमसी सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक अड़चनों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रैंपुरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा। उन्होंने साफ कहा कि वह हर हाल में जनता तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने मंच से देर से पहुंचने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए हैं, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए भाजपा ने अपनी “चालें” शुरू कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा, भाजपा को लगता है कि ऐसी तरकीबों से वह रुक जाएंगे, लेकिन वह भाजपा से दस गुना ज्यादा जिद्दी हैं। उनका कहना था कि वह केवल दस लोगों को भी संबोधित करना पड़े, तब भी वह एक तृणमूल सैनिक की तरह वहां पहुंचते।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर विवाद की कहानी
तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अभिषेक बनर्जी के हेलिकॉप्टर को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। पार्टी के अनुसार, झारखंड सरकार की मदद से एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसे आज के कार्यक्रम के लिए किराये पर लिया गया। इसी हेलिकॉप्टर से अभिषेक बनर्जी रैंपुरहाट पहुंचे।



ये भी पढ़ें- 'अगला मेयर भारतीय, महाराष्ट्रीयन और मुंबईकर होगा'; कांग्रेस का सीएम फडणवीस के बयान पर पलटवार


महिलाओं की बड़ी मौजूदगी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि देर से पहुंचने के बावजूद मैदान में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें मौजूद थीं। उन्होंने मंच से कहा कि सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि बाहर भी लोगों की भारी भीड़ थी। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया और कहा कि यही समर्थन उनकी असली ताकत है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक अड़चनों के बावजूद लोगों का उत्साह यह दिखाता है कि जमीन पर पार्टी की पकड़ मजबूत है।

तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश करार दिया है और आरोप लगाया है कि भाजपा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि इस तरह की रुकावटें नेताओं को रोक नहीं सकतीं। अभिषेक बनर्जी ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वे ऐसे हर कदम का खुलकर विरोध करेंगे और जनता के बीच लगातार मौजूद रहेंगे। बीरभूम की यह सभा राज्य की राजनीति में नए टकराव के संकेत भी दे गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed