फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC moves Privilege Motion against ED CBI in West Bengal Assembly news and updates

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई-ईडी के खिलाफ विधानसभा में बढ़ाया विशेषाधिकार प्रस्ताव

Wed, 17 Nov 2021 03:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 17 Nov 2021 03:17 PM IST
सार

बताया गया है कि टीएमसी ने सीबीआई और ईडी के प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने के केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ जबरदस्त विरोध किया है। विधानसभा में लाया गया यह प्रस्ताव इसी कड़ी में एक कदम है। 

विज्ञापन
TMC moves Privilege Motion against ED CBI in West Bengal Assembly news and updates
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में केंद्र बनाम राज्य सरकार की राजनीति जारी है। इसी कड़ी में बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई और ईडी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि नारदा स्टिंग मामले में तृणमूल के तीन विधायकों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसा करते वक्त विधानसभा अध्यक्ष को सूचित नहीं किया गया। यह प्रस्ताव कथित रूप से उनके आसन की गरिमा कम करने के मामले में लाया गया है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के विधायक और मंत्री तापस रॉय ने नोटिस में कहा कि सीबीआई ने नारदा मामले में इस साल शुरू में पार्टी के तीन विधायकों फरहाद हकीम, मदन मित्रा और सुब्रत मुखर्जी को गिरफ्तार किया था, लेकिन इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से अनुमति नहीं मांगी गई थी और ना ही उन्हें सूचित किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने भी तीनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed