फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA threatens to gherao junior doctors of Murshidabad Medical College news in hindi

WB: तृणमूल नेता ने डॉक्टर्स को घेरने की धमकी दी, भाजपा नेता का पलटवार- गैरजिम्मेदाराना बयान से हालात बिगड़ेंगे

Sun, 29 Sep 2024 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 29 Sep 2024 12:02 PM IST
सार

टीएमसी विधायक की इस टिप्पणी पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं के गैरजिम्मेदाराना बयान से स्थिति बिगड़ रही है। 

विज्ञापन
TMC MLA threatens to gherao junior doctors of Murshidabad Medical College news in hindi
हूमायू कबीर, दिलीप घोष - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने बरहामपुर में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों को घेराव की धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया है। मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने जूनियर डॉक्टरों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एयरकंडिशन कमरों में प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि जनता सड़कों पर पीड़ित होती है। 
विज्ञापन


टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, ठमुझे मालूम चला कि जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मेरी पिछली टिप्पणियों के लिए मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं डरता नहीं हूं। उन्हें 1000 लोगों की रैली निकालने दें। अगर मुझे मेरी टिप्पणियों के लिए जेल भेजा गया तो मैं रिहा होते ही 10,000 लोगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का घेराव करूंगा।ठ उन्होंने आगे कहा, ठक्या लोग डॉक्टर कहलाने के लायक हैं? उन्हें ड्यूटी पर वापस भेजने के लिए मुझे दो मिनट लगेगा।ठ बता दें कि टीएमसी विधायक ने यह टिप्पणी जूनियर डॉक्टरों द्वारा 30 सितंबर की दोपहर से काम बंद करने के एलान के बाद की। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
टीएमसी विधायक की इस टिप्पणी पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं के गैरजिम्मेदाराना बयान से स्थिति बिगड़ रही है। भाजपा नेता ने कहा, "स्थिति अब ऐसी हो गई है कि पूरी व्यवस्थाही चरमराने की कगार पर है। मरीजों की मौत के लिए उनके परिजन स्वास्थ्य व्यवस्ताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।" दिलीप घोष ने आगे कहा कि टीएमसी नेता धमकी भरे बयान दे रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
27 सितंबर को एक महिला को सांस की तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत ठीक नहीं थी और जब तक उसे ऑक्सीजन देने की कोशिश की जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। नर्स ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मरीज के परिवार के 15-20 लोगों ने महिला मेडिसिन वार्ड में घुसकर वहां मौजूद डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की। एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि इस घटना में तीन जूनियर डॉक्टर, तीन नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed