फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Shashi Panja writes to SEC express concern regarding intermittent CCTV disruptions in strong rooms

बंगाल चुनाव 2026: TMC नेता ने राज्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र, स्ट्रांग रूम CCTV और पुनर्मतदान पर चिंता जताई

Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Pavan Updated Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना से पहले सत्ता धारी दल और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच टीएमसी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात की है। इस दौरान टीएमसी नेताओं ने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी के न काम करने पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
TMC leader Shashi Panja writes to SEC express concern regarding intermittent CCTV disruptions in strong rooms
शशि पंजा, टीएमसी नेता - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में फिरहाद हकीम, असीम बोस और शशि पांजा शामिल थे। तृणमूल कांग्रेस नेता शशि पांजा ने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। शशि पांजा ने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के ठीक से काम न करने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में उचित ध्यान देने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी क्यों नहीं है। उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त को सीसीटीवी व्यवधानों पर एक पत्र भी लिखा।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव: 4 मई को 294 सीटों के मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहेंगे सामान्य पर्यवेक्षक, चुनाव आयोग का निर्देश

15 बूथों पर फिर होने वाले मतदान पर टिप्पणी
शशि पांजा ने स्ट्रांग रूम के पूर्ण निगरानी रिकॉर्ड तक तत्काल पहुंच की मांग की है। उन्होंने दक्षिण 24 परगना की 15 बूथों पर होने वाले पुनर्मतदान पर भी अपनी बात रखी। टीएमसी नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान को उचित माना है।

 

भाजपा की रणनीति पर आरोप
शशि पांजा ने भाजपा पर चुनाव में उकसावे की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति थी कि मतदान के दिन अन्य राजनीतिक दलों को उकसाया जाए। इससे परेशानी पैदा हो और कई बूथों पर बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो सके। पांजा ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार नहीं है और वे जीत नहीं रहे हैं। भाजपा ने बंगाल को बदनाम करने की यह कुटिल रणनीति अपनाई है।
 

यह भी पढ़ें - जिद ऐसी कि कब्र खोद डाली: बहन के कंकाल ने दिलाया हक, अब जीतू मुंडा पर हो रही पैसों की बारिश!

सर्वोच्च न्यायालय में याचिका पर टिप्पणी
तृणमूल कांग्रेस ने मतगणना में केवल केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को पर्यवेक्षक बनाने के कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। शशि पांजा ने इस संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई नया आदेश नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पहले से मौजूद आदेश है जिसे फिर से प्रसारित किया गया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने इस आदेश का संज्ञान लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मतगणना एजेंट अपनी जगह पर रहेंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed