फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Saket Gokhale seeks Election Commission probe into new NIA chief appointment

WB: नए NIA महानिदेशक की नियुक्ति पर टीएमसी का केंद्र पर हमला, कहा- भाजपा और एजेंसियों की सांठगांठ गहरी हो रही

Mon, 08 Apr 2024 10:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीएमसी के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने आरोपी लगाया कि भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी 26 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह से मुलाकात की। उसी दिन सदानंद दाते को एजेंसी का प्रमुख बनाया गया। 

विज्ञापन
TMC leader Saket Gokhale seeks Election Commission probe into new NIA chief appointment
साकेत गोखले - फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साकेत गोखले ने सोमवार को नए एनआईए महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र ने नए एनआईए महानिदेशक की नियुक्ति से पहले चुनाव आयोग की मंजूरी ली थी?  इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र ने महानिदेशक की नियुक्ति की चुनाव आयोग से जांच  कराने की मांग की थी?
विज्ञापन


साकेत गोखले का भाजपा पर आरोप
टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की केंद्रीय एजेंसियों के साथ सांठगांठ गहरी हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने आरोपी लगाया कि भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी 26 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह से मुलाकात की। उसी दिन सदानंद दाते को एजेंसी का प्रमुख बनाया गया। 
विज्ञापन


गोखले ने दावा किया कि तिवारी ने एक पैकेट के साथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेता ने निशाने पर लिए जाने वाले टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक लिस्ट दिया। उन्होंने कहा कि एनआईए के नए महानिदेशक 26 मार्च तक महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता के प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें एजेंसी के नए महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की केंद्रीय एजेंसियों के साथ सांठगांठ गहरी: साकेत गोखले
टीएमसी नेता ने सवाल किया, "क्या पीएम मोदी ने इसके लिए चुनाव आयोग से मंजूरी ली थी? जब पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 24 घंटे के भीतर तीन बार बदला गया था, तो महाराष्ट्र भाजपा सरकार द्वारा चुने गए अधिकारी को चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना एनआईए के प्रमुख के रूप में कैसे नियुक्त किया गया?" उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की केंद्रीय एजेंसियों के साथ सांठगांठ गहरी हो रही है। ये एजेंसियां भाजपा के लिए निजी माफिया के रूप में काम कर रही हैं।"


पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की शिकायत करने के लिए टीएमसी के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed