फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc leader Mollah said rupa ganguly is the real life draupadi

टीएमसी नेता के बिगड़े बोल, भाजपा की रूपा गांगुली को कहा 'द्रौपदी'

Thu, 21 Apr 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
tmc leader Mollah said rupa ganguly is the real life draupadi
रूपा गांगुली को कहा गया वास्तविक जिंदगी की द्रौपदी

पश्चिम बंगाल में माकपा नेता के रूप में राजनीति करने के बाद अब तृणमूल कॉन्ग्रेस में शामिल हुए अब्दुर्रज्जाक मोल्ला के बोल बिगड़ गए हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूप गांगुली के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि मोल्ला भंगार से तृणमूल कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


भाजपा की उत्तरी हावड़ा से उम्मीदवार रूपा गांगुली पर तंज कसते हुए मोल्ला ने कहा कि रूपा वास्तविक जिंदगी में भी द्रौपदी हैं। मोल्ला ने कहा कि यह हर किसी को अच्छे से पता है कि रूपा कैसी हैं और किसके साथ रहती हैं। उन्हें अगर कोई द्रौपदी कहे तो इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि वह सही में द्रौपदी हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मोल्ला के बिगड़े बोल की वजह से उन्हें नोटिस भी भेजा है। यह नोटिस भाजपा के आसिम सरकार और जयप्रकाश मजूमदार की ओर से की गई शिकायत के बाद भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मोल्ला ने न केवल रूप गांगुली का अपमान किया है, बल्कि राज्य की हर महिला का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस मामले पर रूपा गांगुली से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह की छोटी बात का जवाब देना मेरी मर्यादा से बहुत नीचे है।

अपनी पार्टी के लोगों को भी नहीं छोड़ा

tmc leader Mollah said rupa ganguly is the real life draupadi
मोल्ला ने अपनी पार्टी के लोगों को भी अपशब्द कहे

मोल्ला के बोल सिर्फ दूसरी पार्टियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खुद की पार्टी के लिए भी बिगड़ गए हैं। बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जब उनसे विधानसभा चुनाव में फिल्मी दुनिया से जुड़े उम्मीदवारों की ओर से प्रचार प्रसार कराने संबंधी सवाल पूछे तो मोल्ला के मन की भड़ास बाहर निकल गई।

मोल्ला ने कहा कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए लोग जनता के किसी काम के नहीं होते हैं। वे जनता के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। किसी को फिल्मी दुनिया से राजनीति में लाया जाना या उसका खुद आना महज प्रचार स्टंट होता है।

अपनी ही पार्टी के सांसद और बांग्ला फिल्म अभिनेता देव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देव अच्छे इंसान नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री मुनमुन सेन  पर भी कटाक्ष किया और सवालिया अंदाज में कहा कि आखिर मुनमुन सेन जैसी अभिनेत्रियां किस काम आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed