फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Madan Mitra slams I PAC alleges corruption within party news in hindi

Bengal: टीएमसी के लिए रणनीति बनाने वाली एजेंसी पर मदन मित्रा ने लगाए आरोप, कहा- I-PAC ममता की छवि खराब कर रही

Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

आई-पीएसी पर निशाना साधने से पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि टीएमसी के भीतर कुछ लोग पैसे के लिए पार्टी के पद बेच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह मुद्दा समय के साथ और खराब हो गया है।

विज्ञापन
TMC leader Madan Mitra slams I PAC alleges corruption within party news in hindi
मदन मित्रा - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मदन मित्रा ने ने पार्टी की राजनीतिक परामर्श एजेंसी आई-पीएसी (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आई-पीएसी अवसरवादी लोगों को सुविधा देकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि को खराब करने की कोशिश की है। टीएमसी नेता के इन आरोपों पर फिलहाल आई-पीएसी अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


बांग्ला न्यूज चैनल पर बातचीत करते हुए मदन मित्रा ने कहा, "ममता बनर्जी के नाम के साथ कभी कोई घोटाला नहीं जुड़ा। हालांकि, उनकी प्रतिष्ठा पर पैकवाले दाग लगा रहे हैं।" पूर्व मंत्री ने दावा किया कि एजेंसी से जुड़े लोगों ने गहरा प्रभाव डाला है। वे मंत्रियों पर दबाव बना रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आई-पीएसी के दृष्टिकोण पर कटाक्ष करते हुए कहा, "हमने 2009 से बिना किसी बाहरी एजेंसी की मदद से चुनाव जीता, अपने दम पर हमने बैठकें और रैलियां आयोजित की। आई-पीएसी के कुछ लोगों की एंट्री सेबाहरी हस्तक्षेप शुरू हुआ।"
विज्ञापन


टीएमसी के लोग पैसे के लिए बेच रहे पार्टी का पद
आई-पीएसी पर निशाना साधने से पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि टीएमसी के भीतर कुछ लोग पैसे के लिए पार्टी के पद बेच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह मुद्दा समय के साथ और खराब हो गया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। मदन मित्रा ने दावा किया कि टीएमसी जिला समितियां बड़ी रकम के लिए पार्टी के पद को बेच रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में यह स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने कहा, "अगर कोई यह पूछता है कि क्या ये पैसे ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी तक पहुंचते हैं तो इसका जवाब है नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार जिले और ब्लॉक स्तर पर हो रहे हैं। मदन मित्रा ने पार्टी के नेताओं से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि ऐसे काम 2026 के चुनावों से पहले टीएमसी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed