{"_id":"6723b3ddf6d23ca5c40700c8","slug":"tmc-leader-attacks-agitating-doctors-says-what-is-the-source-of-your-funds-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी नेता का आंदोलनकारी डॉक्टरों पर हमला, कहा- आपके फंड का स्रोत क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी नेता का आंदोलनकारी डॉक्टरों पर हमला, कहा- आपके फंड का स्रोत क्या?
Thu, 31 Oct 2024 10:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:14 PM IST
सार
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था। डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। इसके बाद लगातार पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों पर टीएमसी के मंत्री ने हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि दो महीने से ज्यादा समय से डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। आपके फंड का स्रोत क्या है?
विज्ञापन
दुर्गा पूजा मिलन समारोह में मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि क्या डॉक्टरों से पूछ सकता हूं कि आप क्यों आंदोलन कर रहे हैं? आप किस कारण से आंदोलन कर रहे हैं? सारा गुस्सा सरकार पर क्यों है?" आपके फंड का स्रोत क्या है? आपको इतना पैसा कहां से मिल रहा है?
विज्ञापन
इस पर वरिष्ठ डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि यह आक्रोश सरकार की बेचैनी को दर्शाता है क्योंकि जूनियर डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में धमकी और डराने-धमकाने के माहौल के खिलाफ भी है और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए है।
विज्ञापन
इससे पहले सांसद कल्याण बंदोपाध्याय, विधायक सौकत मोल्ला और तपस चटर्जी जैसे वरिष्ठ टीएमसी नेताओं ने जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को राजनीतिक एजेंडा बताया था। बता दें कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। इसके बाद लगातार पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग प्रदर्शन के दौरान जूनियर डाॅक्टर को न्याय देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जूनियर डॉक्टर को न्याय दिया जाए।