असम में अभिषेक बनर्जी: 2024 में 10 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य, बोले- भ्रष्ट भाजपा को राज्य से बाहर कर देंगे
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को पहली बार असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हम असम में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। असम के गुवाहाटी में पहली बार टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में से 10 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया।
टीएमसी सांसद ने कहा, 'जहां भी टीएमसी ने प्रवेश किया है, यह अंत तक लड़ी है। हम दो साल में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ेंगे... मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक हम इस राज्य में जीत हासिल नहीं कर लेते। हम भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए हर संभव काम करेंगे, भले ही इसमें मेरी जान ही क्यों न चली जाए। एक बार हमने लड़ाई शुरू कर दी तो हम वापस मुड़कर नहीं देखेंगे।'
उन्होंने त्रिपुरा और मेघालय में भी टीएमसी की सरकार बनने का विश्वास जताया, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बनर्जी ने कहा कि असम में विधानसभा चुनाव चार साल बाद होंगे। लेकिन, लोकसभा चुनाव दो साल में ही होने हैं। हम यहां लड़ेंगे और 14 में से 10 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी यहां अगले कुछ महीनों में जिला और ब्लॉक समितियों का गठन करेगी।
'हिंदू-मुसलमान नहीं, भारत खतरे में है'
इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने लोगों से धर्म का चश्मा उतारने की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हिंदू खतरे में हैं, कुछ कहते हैं कि मुसलमान खतरे में हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि अपनी आंखों से धर्म का चश्मा उतारकर देखिए, तब आपको पता चलेगा कि भारत खतरे में है।'
#WATCH Some say Hindus are in danger, some say Muslims are in danger. But I say, take off your spectacles of religion, you will see that India, is in danger: TMC National General Secretary Abhishek Banerjee in Assam
— ANI (@ANI) May 11, 2022
(Video source: TMC) pic.twitter.com/TIr8URrxcE