{"_id":"6684341f82bec444f30d37e1","slug":"tmc-issues-show-cause-notice-to-mla-for-supporting-public-flogging-of-couple-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी ने अपने विधायक को भेजा कारण बताओ नोटिस, जोड़े को सरेआम कोड़े मारने का समर्थन करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी ने अपने विधायक को भेजा कारण बताओ नोटिस, जोड़े को सरेआम कोड़े मारने का समर्थन करने का आरोप
Tue, 02 Jul 2024 10:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:38 PM IST
सार
West Bengal: तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर दिनाजपुर जिले में जोड़े को कोड़े मारने का समर्थन करने पर अपने एक विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
दिनाजपुर में युगल की सरेआम हुई पिटाई, एनएचआरसी ने मांगा जवाब
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान को राज्य में एक दंपति की सार्वजनिक पिटाई के समर्थन में बयान देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। पिछले हफ्ते उत्तर दिनाजपुर जिले में हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से एक जोड़े को कोड़े मारते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "पार्टी ने रहमान को उनकी टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्टी इस घटना या उनके द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है।" वीडियो में दंपति को छड़ी से पीटते हुए दिख रहे व्यक्ति की पहचान तजमुल उर्फ जेसीबी के रूप में हुई है। आरोपी कथित तौर पर चोपड़ा का टीएमसी नेता है और रहमान का करीबी सहयोगी है।
विज्ञापन
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रहमान ने सोमवार को कहा था, "जोड़े के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध थे, यही वजह है कि उन्हें कोड़े मारे गए। वे अपनी गतिविधियों के जरिए समाज को सामाजिक रूप से प्रदूषित कर रहे थे। उन्होंने कहा, महिला की गलती थी कि उसने बेटा और पति होने के बावजूद अवैध संबंध बनाए। क्या यह अपराध नहीं है? क्या यह अनैतिक कृत्य नहीं है?"
विज्ञापन