Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC fielded Shatrughan Sinha from Asansol, BJP said – Trinamool Congress is full of real-real rapists

Politics: 'रील-रियल दुष्कर्मियों से भरी पड़ी टीएमसी', आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट मिलने पर BJP का वार

Mon, 11 Mar 2024 09:42 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 09:42 AM IST
सार

टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से टिकट दिया गया। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
TMC fielded Shatrughan Sinha from Asansol, BJP said – Trinamool Congress is full of real-real rapists
शत्रुघ्न सिन्हा- अमित मालवीय- शाहजहां शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पर एक बार फिर टीएमसी ने भरोसा जताया है। रविवार को कोलकाता में टीएमसी की रैली में बंगाल की सभी 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने एक बार फिर आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि शुत्रघ्न सिन्हा 2022 में टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से उपचुनाव जीते थे। टीएमसी ने एक बार फिर उनके नाम पर मुहर लगाई है। नाम के एलान के बाद भाजपा ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। 
विज्ञापन


भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा का जारी किया पुराना वीडियो
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी का टिकट मिलने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक पुराना वीडियो साझा किया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा की एक पुरानी क्लिप साझा करते हुए कहा कि आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से मिलें। टीएमसी रील और रियल लाइफ में दुष्कर्मियों से भरी पड़ी है। 
विज्ञापन


महिला से जुड़े कार्यक्रम में नहीं बुलाया शत्रुघ्न सिन्हा- अमित
अमित मालवीय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिखावटी महिला सशक्तिकरण मार्च में शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं बुलाया गया था। भाजपा की राज्य सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी के उम्मीदवारों की पसंद पर निशाना साधा, जिसे उन्होंने पार्टी के रियल और रील लाइफ नायकों के बीच समानताएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल-रील दुष्कर्मियों से भरी पड़ी टीएमसी- टिबरेवाल
टिबरेवाल ने कहा कि टीएमसी के रियल और रील के नायकों के बीच समानता देंखे। टीएमसी के रियल नायक शाहजहां जैसे लोग, जिन्होंने संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और कोई रील नायक शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोग, जो फिल्मों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी की सूची पूरी तरह से दागियों से भरी पड़ी है, क्योंकि उन पर मुकदमें चल रहे हैं। जिसे संसद ने निष्कासित किया, उसे टीएमसी ने टिकट दिया। इसमें कोई शक नहीं कि हम आगामी वर्षों में इसकी तहर के परिणाम देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed