फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC cornered the Election Commission for not announcing Basirhat by-election

West Bengal: बशीरहाट उपचुनाव का एलान न करने पर TMC ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा- भाजपा के इशारे पर हो रहा काम

Tue, 15 Oct 2024 10:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Tue, 15 Oct 2024 10:26 PM IST
सार

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर बशीरहाट में उपचुनाव का एलान नहीं किया। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस आसानी से इस सीट को जीत लेगी।

विज्ञापन
TMC cornered the Election Commission for not announcing Basirhat by-election
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

बशीरहाट उपचुनाव का एलान न करने पर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। इसलिए यहां उपचुनाव में देरी की गई। दरअसल तृणमूल कांग्रेस के सांसद एसके नुरुल इस्लाम की 25 सितंबर को कैंसर से मौत होने के बाद बशीरहाट लोकसभा सीट खाली हो गई थी। 

विज्ञापन


टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर बशीरहाट में उपचुनाव का एलान नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस आसानी से इस सीट को जीत लेगी। बशीरहाट उप चुनाव में देरी करने के लिए जानबूझकर याचिका दायर की गई है। यह भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश है। तृणमूल आसानी से यहां जीत जाती इसलिए यहां उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन


हाल के लोकसभा चुनावों में बशीरहाट में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। भाजपा ने यहां के सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक संदेशखली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न को एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था। हालांकि भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से इस्लाम से हार गईं। पात्रा ने बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर की थी। जो लंबित है।  राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि चुनाव आयोग अपना कार्यालय भाजपा मुख्यालय में स्थानांतरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 50 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। इसमें मिल्कीपुर और बशीरहाट में उपचुनाव को लेकर घोषणा नहीं की गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed