{"_id":"606469dcba37db0994028f9f","slug":"tmc-chief-mamata-banerjee-sends-letter-to-opposition-leaders-to-unite-against-bjp-to-save-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : ममता का विपक्षी नेताओं को पत्र- लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत : ममता का विपक्षी नेताओं को पत्र- लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील
Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
सार
- ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं को एक व्यक्तिगत चिट्ठी लिखी है
- ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने को कहा
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं को एक व्यक्तिगत चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के माध्यम से ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, एम.के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को पत्र में लिखा कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन