{"_id":"68a9781b2d727f403007705e","slug":"tmc-calls-jpc-on-bills-to-remove-pm-cms-a-farce-says-not-nominate-member-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC: पीएम, सीएम को पद से हटाने संबंधी विधेयक पर बनी जेपीसी में नहीं होंगे टीएमसी सांसद, पार्टी ने बताया- तमाशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC: पीएम, सीएम को पद से हटाने संबंधी विधेयक पर बनी जेपीसी में नहीं होंगे टीएमसी सांसद, पार्टी ने बताया- तमाशा
Sat, 23 Aug 2025 02:02 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:02 PM IST
सार
दोनों सदनों ने विधेयकों को एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। समिति को संसद के शीतकालीन सत्र में सदन को अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने की रूपरेखा तय करने वाले तीन विधेयकों पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को 'तमाशा' करार देते हुए कहा कि वह इसमें कोई सदस्य नहीं भेजेगी। केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के दौरान केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पेश किए। विपक्ष के हंगामे के बाद इन्हें संसद की एक संयुक्त समिति को भेज दिया गया है।
टीएमसी ने जेपीसी को बताया तमाशा
तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा, 'हम 130वें संविधान संशोधन विधेयक का अभी प्रस्ताव के चरण में ही विरोध करते हैं और हमारे विचार से जेपीसी एक तमाशा है। इसलिए, हम तृणमूल कांग्रेस से किसी को नामित नहीं कर रहे हैं।' प्रस्तावित विधेयक में गंभीर आरोपों में लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान है। दोनों सदनों ने विधेयकों को एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। समिति को संसद के शीतकालीन सत्र में सदन को अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- TikTok Still Blocked: क्या भारत में टिकटॉक से हट गया प्रतिबंध? दावों और कयासों के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने भी विधेयकों का किया था कड़ा विरोध
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूर्व में भी इन विधेयकों की आलोचना की और इन्हें सुपर आपातकाल से भी बढ़कर भारत के लोकतांत्रिक युग को हमेशा के लिए समाप्त करने की दिशा में एक कदम बताया था। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इन विधेयक का उद्देश्य एक व्यक्ति-एक पार्टी की प्रणाली को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान के मूल ढांचे को रौंदने वाला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन