{"_id":"5e656f068ebc3ec7531bcd59","slug":"tmc-announces-names-of-four-rajya-sabha-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : टीएमसी ने राज्यसभा के चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : टीएमसी ने राज्यसभा के चार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
Mon, 09 Mar 2020 03:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। टीएमसी ने अपने कोटे की चार सीटों पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, मालदा की पूर्व सांसद मौसम नूर, अर्पिता घोष और सुब्रत बख्शी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को ट्वीट कर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। नूर 2019 का लोकसभा चुनाव मालदा उत्तर से हार गई थीं। जबकि घोष बेलूरघाट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली थी। पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी बैरकरपुर से चुनाव से हार गए थे। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले बख्शी पिछला चुनाव नहीं लड़े थे। 26 मार्च को पश्चिम बंगाल की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन