फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC and BJP prepared for cyber war in general elections

आम चुनावों में ‘साइबर युद्ध’ के लिए कमर कस रहीं टीएमसी और भाजपा

Thu, 06 Sep 2018 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Updated Thu, 06 Sep 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
TMC and BJP prepared for cyber war in general elections
mamta banerjee, amit shah
अगले साल होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा ‘साइबर युद्ध’ के लिए कमर कसने लगी हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने आईटी सेल का पुनर्गठन शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने आईटी सेल की कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन एवं अभिषेक सोशल नेटवर्किंग साइटों पर बेहद सक्रिय हैं। तृणमूल ने 10 सितंबर को यहां एक डिजिटल सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें भावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यही नहीं पार्टी सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होने का निर्देश दे रही है। तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिये सरकार के कामकाज और उसकी उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने की योजना बना रही है। साथ ही 40 हजार युवाओं को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अमित शाह ने भी पार्टी युवा कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ाने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया को ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रमुख हथियार बनाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के भाषण एवं केंद्र सरकार की नीतियों का बांग्ला में अनुवाद कर सबको सोशल मीडिया के जरिए बंगाल में घर-घर पहुंचाने की योजना है। 

प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पार्टी राज्य के तमाम मतदान केंद्रों के लिए अलग अलग फेसबुक पेज एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की तैयारी में है। इसका मकसद विभिन्न मुद्दों को उठाना और उन पर जनमत तैयार करना है। यही नहीं भाजपा अपने आधुनिकतम आईटी सेल के लिए नया दफ्तर भी तलाश रही है।  


उल्लेखनीय है कि राज्य में लोकसभा की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में 34 सीटें हैं जबकि भाजपा के पास महज दो सीटें हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अबकी 22 से ज्यादा सीटनें का लक्ष्य तय किया है। भाजपा को उम्मीद है कि इसे हासिल करने में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed