{"_id":"69de745fd51f039b7a0e47bb","slug":"tmc-abhishek-banerjee-vehicle-search-election-commission-targeting-allegations-west-bengal-polls-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में सियासी घमासान: तलाशी पर भड़के टीएमसी नेता, कहा- सिर्फ हमारी गाड़ियां क्यों रोक रहा चुनाव आयोग?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में सियासी घमासान: तलाशी पर भड़के टीएमसी नेता, कहा- सिर्फ हमारी गाड़ियां क्यों रोक रहा चुनाव आयोग?
Tue, 14 Apr 2026 10:37 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:37 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। 'दीदी की पार्टी' के नेताओं ने कहा कि आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड जानबूझकर अभिषेक बनर्जी और टीएमसी मंत्रियों की गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। पार्टी का दावा है कि आंतरिक वॉट्सऐप ग्रुप्स में केवल टीएमसी नेताओं को सार्वजनिक रूप से चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। इस बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और चुनाव आयोग के बीच ठन गई है। टीएमसी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि उनके नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उनकी गाड़ियों की 'अनावश्यक' तलाशी ली जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह के घेरे में है। पार्टी का दावा है कि आयोग के सुरक्षा घेरे में तैनात जवान केवल टीएमसी नेताओं, खासकर अभिषेक बनर्जी और उनके करीबियों की गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ले रहे हैं। टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'आखिर केवल टीएमसी नेताओं को ही इस तरह की अपमानजनक तलाशी के लिए क्यों चुना जा रहा है? क्या बाकी दलों के नेता पाक-साफ हैं? यह साफ तौर पर भेदभाव और हमें डराने की कोशिश है।'
यह भी पढ़ें: फिर शुरू होगी ईरान के साथ शांति वार्ता?: PAK में अगले दो दिनों में हो सकती है बड़ी हलचल, ट्रंप ने दिए संकेत
विज्ञापन
वॉट्सऐप मैसेज से खुलासे का दावा
इतना ही नहीं, ममता दीदी की पार्टी ने कुछ स्क्रीनशॉट का हवाला भी दिया है। टीएमसी का कहना है कि ये स्क्रीनशॉट पुलिस ऑब्जर्वर के एक आंतरिक वॉट्सऐप ग्रुप के हैं। आरोप है कि 'फ्लाइंग स्क्वॉड' को ऊपर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उन सभी नेताओं और मंत्रियों की जांच करें जिन्हें सरकारी सुरक्षा मिली हुई है।
हैरान करने वाली बात यह है कि टीएमसी ने दावा किया है कि इन निर्देशों में कथित तौर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री को छोड़कर बाकी सभी नेताओं की दिनदहाड़े जनता के सामने तलाशी ली जाए। इसमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी का नाम भी शामिल हैं।
'बाहरी राज्यों से आ रहा है पैसा'
टीएमसी नेता और राज्य मंत्री ब्रात्य बसु ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों और चुनावी मशीनरी का इस तरह इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए खतरा है। वहीं, कुणाल घोष ने कहा कि वॉट्सऐप ग्रुप में यह भी दावा किया जा रहा है कि झारखंड और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों से बड़ी मात्रा में कैश बंगाल भेजा जा रहा है। घोष ने स्पष्ट किया कि हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं है, लेकिन अगर तलाशी लेनी है तो बाहर से आने वाली गाड़ियों की ली जाए, न कि केवल स्थानीय नेताओं को परेशान किया जाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन