{"_id":"630e27727eca9f217e42c103","slug":"tmc-abhishek-banerjee-attacks-bjp-with-tweet-asks-amit-shah-to-learn-from-bengal-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trinamool Congress: बंगाल से सीखें अमित शाह, अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर साधा गृह मंत्री पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trinamool Congress: बंगाल से सीखें अमित शाह, अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर साधा गृह मंत्री पर निशाना
Tue, 30 Aug 2022 08:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:36 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने एनसीआरबी के आंकड़ों को आधार बनाकर शाह पर हमला बोला।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मंगलवार को समन नोटिस मिला। तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव ने कुछ ही घंटों में ट्विटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, 'ईडी के साथ कठपुतली खेलने के बजाय बंगाल के शासन से सीखो। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो' (एनसीआरबी) एक रिपोर्ट के मुताबिक लगातार दो साल से कोलकाता को 'सुरक्षित शहर' बताया गया है।
तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने इन आंकड़ों को आधार बनाकर शाह पर हमला बोला। डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसद अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो काम हैं। अपने बेटे को घर पर राष्ट्रवाद की शिक्षा देना और अपने मंत्रालय के अधीन आने वाली पुलिस को तैयार करना। दिल्ली में अपराध दर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। ईडी के साथ कठपुतली खेलने के बजाय उन्हें बंगाल के शासन से सीखना चाहिए।"