फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati Devasthanam received Rs 918.6 crore in donations in 11 months, of which Rs 579.38 crore came online.

Tirupati: तिरुपति देवस्थानम को 11 महीने में मिला 918.6 करोड़ रुपये का दान, कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन

Thu, 23 Oct 2025 05:26 AM IST
लव गौर एजेंसी, तिरुपति
एजेंसी, तिरुपति Published by: लव गौर Updated Thu, 23 Oct 2025 05:26 AM IST
सार

Tirupati Balaji Temple Donations: आंध्र प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को 11 महीने में 918 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिला है। इस चंदे में ऑनलाइन दान के आंकड़ों में तेजी मिली है, जिसमें 579.38 करोड़ रुपये ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Tirupati Devasthanam received Rs 918.6 crore in donations in 11 months, of which Rs 579.38 crore came online.
तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को 11 महीने में 918.6 करोड़ रुपये का दान मिला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को नवंबर, 2024 से इस साल अक्तूबर के बीच उससे जुड़े विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से 918.6 करोड़ रुपये का दान मिला है। इसमें सबसे अधिक श्री वेंकटेश्वर (एसवी) अन्नदानम ट्रस्ट को लगभग 339 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
विज्ञापन


इसके बाद श्रीवाणी ट्रस्ट को 252 करोड़ और श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी योजना को लगभग 98 करोड़ रुपये दान में मिले। टीटीडी, आंध्र प्रदेश के सुप्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करने वाला बोर्ड है। टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से ट्रस्टों को मिलने वाले चंदे में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरपूर योगदान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त कुल चंदे में से 579.38 करोड़ ऑनलाइन और 339.20 करोड़ रुपये ऑफलाइन माध्यमों से मिले हैं। नायडू ने बताया कि एसवी प्राणदान ट्रस्ट को लगभग 67 करोड़ रुपये, एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट को 56 करोड़ से अधिक, एसवी विद्यादानम ट्रस्ट को 33.47 करोड़ का दान मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed