फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirumala temple Andhra Pradesh removes 243 barbers for taking tips from pilgrims

सबसे अमीर मंदिरों में शुमार थिरुमाला मंदिर ने 243 नाइयों को निकाला, ये थी वजह

Sun, 15 Oct 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 15 Oct 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Tirumala temple Andhra Pradesh removes 243 barbers for taking tips from pilgrims
तिरुमाला मंदिर
देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक कहे जाने वाले तिरुमाला मंदिर से 243 नाइयों को निकाल दिया गया है, इन सबपर मना करने के बाद भी बाल काटने के बाद 'टिप' लेने का आरोप लगा था। इन सभी नाइयों को मंदिर को चलाने वाले ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम (TTD)  ने निकालने का नोटिस जारी कर दिया था। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित इस मंदिर के बाहर नाइयों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। सबको मानवीय आधार पर वापस लेने की गुजारिश  करते हुए परिवार की दुहाई दी गई है।
विज्ञापन


पीवी सिंधु ने तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए 
विज्ञापन
विज्ञापन


TTD ने कुल 943 नाइयों को काम पर रखा हुआ था, जिसमें से ज्यादातर कॉन्ट्रेक्ट पर थे। इनका काम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के बाल काटना था, लेकिन इसके लिए पैसे श्रद्धालु से नहीं लेने होते थे। 

अब कथित तौर पर मंदिर के पास शिकायत आई कि नाई बाल काटने के बदले टिप के तौर पर पांच-दस रुपए ले रहे थे। यह ट्रस्ट द्वारा बनाए गए नियमों के खिलाफ है इसलिए उनको निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed