फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tiranga Sankalp Yatra in Agra: AAP leader Manish Sisodia asked why children of UP get Noon-Tel-Roti in mid-day meals?

आप की तिरंगा संकल्प यात्रा: मनीष सिसोदिया ने पूछा- यूपी के बच्चों को मिड-डे मील में नून-तेल-रोटी क्यों मिलती है?

Sun, 29 Aug 2021 09:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 29 Aug 2021 09:32 PM IST
सार

यूपी की हर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी। 14 सितंबर को अयोध्या में भी यात्रा निकलेगी। कुछ जगहों पर आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Tiranga Sankalp Yatra in Agra: AAP leader Manish Sisodia asked why children of UP get Noon-Tel-Roti in mid-day meals?
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आगरा में पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील के दौरान नून, तेल-रोटी दिया जाता है। आजादी के 75 साल होने के बाद भी उत्तर प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही है। उन्हें उचित भोजन तक नहीं मिल पा रहा है। अगर भावी पीढ़ी को बेहतर शिक्षा नहीं मिलेगी तो देश की आजादी अधूरी रह जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर बच्चे के अधिकार को सुरक्षित करने का काम करेगी।

विज्ञापन


आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी। इस यात्रा से लोगों को इस बात का एहसास कराया जाएगा कि उन्हें आजादी के समय क्या अधिकार मिलने चाहिए और अब तक उन्हें क्या मिल पाया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर की शिक्षा पाना बच्चों का अधिकार है, लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक बच्चों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्हें जल्द से जल्द यह अधिकार मिल सके, इसके प्रयास किए जाना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी। उसके बाद पूरे प्रदेश में यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रमुख जगहों पर पार्टी के शीर्ष नेता भाग लेंगे। भाजपा ने यूपी के लोगों के भरोसे को बुरी तरह तोड़ा है। आम आदमी पार्टी लोगों के भरोसे को बरकरार रखने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed