फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tinsukia killing: after 12 hours strike several districts were effected in assam

तिनसुकिया हत्याकांड: असम बंद से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 03 Nov 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Sat, 03 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
tinsukia killing: after 12 hours strike several districts were effected in assam
असम बंद

असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों के हाथों पांच बंगालियों की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों की अपील पर शनिवार को 24 घंटे के असम बंद की वजह से राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गुवाहाटी में तो बंद का खास असर नहीं नजर आया। लेकिन बराक घाटी के बांग्लाभाषी बहुल इलाकों में इसका काफी असर रहा। 

विज्ञापन


तिनसुकिया व डिब्रूगढ़ जिलों को बंद के दायरे से बाहर रखा गया था। इन दोनों जिलों में शुक्रवार को ही 12 घंटे का बंद रखा गया था। कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की पटरियों और हाइवे पर धरना देकर ट्रेनों व वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने विभिन्न इलाकों से कांग्रेस विधायक के.डी.पुरकायस्थ समेत दो दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस बीच, इन हत्याओं के मामले में उल्फा के एक संदिग्ध लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उल्फा का परेश बरुआ गुट ही इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार है। हालांकि संगठन ने इस आरोप का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed