{"_id":"64f39c7ad54a80486505d90a","slug":"tinsukia-bengaluru-express-passengers-close-shave-after-smoke-detected-in-ac-coach-at-malda-station-in-bengal-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: तिनसुकिया-बंगलूरू एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं निकलता देख यात्रियों के उड़े होश, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: तिनसुकिया-बंगलूरू एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं निकलता देख यात्रियों के उड़े होश, बड़ा हादसा टला
Sun, 03 Sep 2023 02:05 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:05 AM IST
सार
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल कोच में धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टला। तिनसुकिया-बंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक एसी कोच में धुआं निकलता देख यात्रियों के होश उड़ गए। इसके बाद रेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और ट्रेन को माल्दा स्टेशन पर रोक गया और उस कोच को तुरंत बदल दिया गया। इस तरह बड़ा रेल हादसा टल गया।
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को शाम सात बजे ट्रेन मालदा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के बाद रवाना हुई थी, तभी उसके बी1 कोच में धुआं निकलते देखा गया। तुरंत ट्रेन को वापस मालदा स्टेशन लाया गया। उसके बाद संबंधित कोच को दूसरे से बदल गया और तब रात करीब 9.30 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल कोच में धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है।