फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Tinka India Award winners will be announced on 8 December and get awards on 9 December to prisoners and jail officers

तिनका-तिनका इंडिया अवार्ड: 16 कैदी और दो जेल अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, नौ दिसंबर को होगा पुरस्कार वितरण

Sun, 05 Dec 2021 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

जेल सुधार के लक्ष्य के साथ शुरू किए गए तिनका-तिनका फाउंडेशन कैदियों और जेल अधिकारियों को सम्मानित करने जा रहा है। आठ नवंबर को इस अवार्ड के विजेताओं के नाम का एलान किया जाएगा और इसके अगले दिन पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Tinka Tinka India Award winners will be announced on 8 December and get awards on 9 December to prisoners and jail officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से नौ दिसंबर को कैदियों और जेल कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जारी किए जाएंगे। इस साल पुरस्कारों की थीम जेलों में टेलीफोन है। जेलों में रचनात्मकता का जश्न मनाने और इस ओर योगदान देने वाले कैदियों और जेल कर्मचारियों को सम्मानित करने का यह सातवां साल है। इनके लिए नामांकन सितंबर में आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन


इस साल इस पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल स्टाफ शामिल हैं। फाउंडेशन के अनुसार इन पुरस्कारों के लिए इस साल 400 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इस साल इन पुरस्कारों के साथ-साथ 'तिनका-तिनका बंदिनी पुरस्कार' भी शामिल कर दिया गया है। इसके तहत दो महिलाएं को इस अवार्ड से चयनित किया गया है।
विज्ञापन


विजेताओं की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी और पुरस्कार अगले दिन मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर दिए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष ज्यूरी के सदस्यों में दिल्ली जेल के पूर्व डीजी सुधीर यादव, पश्चिम बंगाल जेल के पूर्व डीजी अरुण कुमार गुप्ता और तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed