फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Timing of Konkan Railway changed due to monsoon see new timetable of trains

Monsoon: मानसून के कारण बदला कोंकण रेलवे का समय, देखें रेल गाड़ियों की नई समय सारिणी

Sat, 03 Jun 2023 06:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 03 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

नए समय के अनुसार, मंगलुरु सेंट्रल-मुंबई एलटीटी मत्सयगंधा एक्सप्रेस (12620) अब 12.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी। पहले यह समय 2.20 बजे हुआ करता था। जबकि, इसकी साथी ट्रेन (12619) सुबह 7.40 की बजाए सुबह 10.10 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।

विज्ञापन
Timing of Konkan Railway changed due to monsoon see new timetable of trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मानसून के कारण कोंकण रेलवे ने अपने समय में बदलाव किया है। रेलवे ने अपने आदेश में जून 10 से अक्टूबर 31 तक समय बदलने के आदेश दिए हैं। कोंकण क्षेत्र में मानसून के दौरान भारी बारिश की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन

यह है गाड़ियों का नया टाइम-टेबल
नए समय के अनुसार, मंगलुरु सेंट्रल-मुंबई एलटीटी मत्सयगंधा एक्सप्रेस (12620) अब 12.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी। पहले यह समय 2.20 बजे हुआ करता था। जबकि, इसकी साथी ट्रेन (12619) सुबह 7.40 की बजाए सुबह 10.10 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12133 मुंबई सीएसएमटी-मंगलुरु जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 3.40 बजे यहां पहुंचेगी पहले यह समय दोपहर 1.05 बजे हुआ करता था। जबकि 12134 शाम 4.35 बजे यहां से रवाना होगी, जो अबतक दो बजे रवाना होती थी।

विज्ञापन

वहीं, 06602 मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव डेली एक्सप्रेस सुबह 5.30 am बजे रवाना होगी और अब दोपहर 1.10 बजे की बजाय गाड़ी दोपहर 1.10 बजे मडगांव पहुंचेगी। 06601 मडगांव से दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी और रात 9.05 की बजाय अब 9.40 बजे ट्रेन मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी। 16346 तिरुवनंतपुरम-मुंबई एलटीटी नेथरावथी एक्सप्रेस रात 9.35 बजे ही मंगलुरु पहुंच जाएगी। 16345 सुबह 11.40 बजे एलटीटी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.45 बजे मंगलुरु पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed