{"_id":"61b746733869a82da86b9f30","slug":"times-person-of-the-year-for-2021-declared-elon-musk-named-read-what-he-said-in-interview-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर, मैगजीन ने कहा- पृथ्वी और इसके बाहर शायद ही कोई उनके जैसा प्रभावशाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elon Musk: एलन मस्क बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर, मैगजीन ने कहा- पृथ्वी और इसके बाहर शायद ही कोई उनके जैसा प्रभावशाली
Mon, 13 Dec 2021 06:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:41 PM IST
सार
टाइम मैगजीन की ओर से हर साल दिए जाने वाले इस खिताब को मस्क को दिए जाने के फैसले पर टाइम के राजनीतिक रिपोर्टर ने कहा, "जाहिर तौर पर अमेरिकी जीवन में साल दर साल एलन मस्क के बढ़ते प्रभाव को नजरअंदाज करना मुश्किल है।"
विज्ञापन
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर।
- फोटो : TIME/ट्विटर
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है। टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर खिताब दुनियाभर में किसी व्यक्ति या संस्थान के प्रभावशाली होने का परिचायक माना जाता है। टाइम के एडिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने मस्क को लेकर कहा, "इस वक्त पृथ्वी पर या इसके बाहर भी शायद ही कुछ लोग और हों, जिनका प्रभाव एलन मस्क से ज्यादा हो।"
उन्होंने आगे कहा, "2021 में मस्क न सिर्फ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर उभरे हैं, बल्कि समाज में आए एक बड़े बदलाव के सबसे बडे़ परिचायक के तौर पर भी पहचाने गए हैं।"
1927 में टाइम मैगजीन 'मैन ऑफ द ईयर' का खिताब देती आ रही है। बाद में हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए मैगजीन ने इस खिताब का नाम बदलकर 'पर्सन ऑफ द ईयर' कर लिया था। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस को साझा तौर पर टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।
विज्ञापन
टाइम मैगजीन की ओर से हर साल दिए जाने वाले इस खिताब को मस्क को दिए जाने के फैसले पर टाइम के राजनीतिक रिपोर्टर ने कहा, "जाहिर तौर पर अमेरिकी जीवन में साल दर साल एलन मस्क के बढ़ते प्रभाव को नजरअंदाज करना मुश्किल है।" उन्होंने कहा, "उनके पास एक रॉकेट कंपनी है, जिसका स्पेस बिजनेस पर पूरा प्रभुत्व है। उनके पास एक कार कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में प्रभुत्व बना चुकी है। उनके पास 6.5 करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स हैं और उन्हें अजीब चुटकुले सुनाना भी पसंद है, जिस पर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हैं।"