फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   time magazine issued the list of 100 effective personality prime minister narendra modi is one of them

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पीएम मोदी व शाहीन बाग वाली 'दादी' का नाम

Wed, 23 Sep 2020 11:48 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 23 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
time magazine issued the list of 100 effective personality prime minister narendra modi is one of them
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। टाइम मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, इसमें अलग-अलग क्षेत्र के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। इस सूची में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिखा गया है।

विज्ञापन



टाइम मैगजीन दुनिया के 100 प्रभावी व्यक्तियों को अपनी मैगजीन में जगह देती है। इस बार करीब दो दर्जन नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है और ये अकेले ऐसे भारतीय नेता है, जिनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 

अपनी मैगजीन के लेख में टाइम ने लिखा है कि लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है, जिसे जितने ज्यादा वोट मिले हैं। लोकतंत्र के कई पहलू हैं जिसमें जिन्होंने जीते हुए नेताओं को वोट नहीं दिया है, उनके हक की भी बात होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां हर धर्म के लोग रहते हैं।

शाहीन बाग वाली 'दादी' हुईं दुनिया की 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार
मैगजीन में लिखा गया कि रोजगार के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई और इसके बाद कई विवाद सामने आए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। 

बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है।


इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed