{"_id":"593bfa694f1c1bc37b8b466d","slug":"time-has-come-to-take-pakistan-occupied-kashmir-back-says-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव बोले- पीओके पर कब्जा करने का ये सही समय, मोदी ऐसा करें और अमर हो जाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामदेव बोले- पीओके पर कब्जा करने का ये सही समय, मोदी ऐसा करें और अमर हो जाएं
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने पर तीन दिन के योग शिविर में आए रामदेव ने कहा कि पीओके पर कब्जा करने का यह सही समय है और अगर प्रधानमंत्री ऐसा करते हैं तो वो अमर हो जाएंगे। तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन यहां पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने किसानों की समस्या को राजनीतिक स्वार्थ के लिए उठाया गया मुद्दा बताया, जबकि गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश उन्हें भूल नहीं सकता।
विज्ञापन
योग गुरु ने कहा कि देश को अभी एक योग्य प्रधानमंत्री मिला है। हम सब जानते हैं कि सीमा पर हो रहे सारे फसाद की जड़ पीओके है। रामदेव ने कहा कि एक चूहे जैसा देश कब तक शेर जैसे भारत की ओर आंख दिखाएगा।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि भारत को सीधे पीओके का अधिग्रहण कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम कब तक हिंदुस्तान के नक्शे पर नकली पीओके देखेंगे। पाकिस्तान के फन को अब कुचल देना चाहिए और उस तरफ मौजूद सभी आतंकी कैम्प को नष्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए भी अच्छा होगा कि वो दाऊद, अजहर व हाफिज को जिंदा या मुर्दा भारत को सौंप दें। उल्लेखनीय है कि इस शिविर के उद्घाटन में केंद्रीय कृषि मंत्री के शामिल होने पर विपक्ष ने उनको निशाने पर लिया है।