फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Time for preparing for war with indigenous weapons: Army Chief

सेना प्रमुख बोले- स्वदेशी हथियारों से युद्ध की तैयारी का वक्त

Tue, 09 Jan 2018 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
Time for preparing for war with indigenous weapons: Army Chief
फाइल फोटो
सेना प्रमुख जनरल विपिन सिंह रावत ने सोमवार को अगली लड़ाई स्वदेशी हथियारों से लड़ने के लिए पुख्ता तैयारियां करने की वकालत की। जम्मू-कश्मीर से संबंधित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि देश धीरे-धीरे हथियारों के आयात को कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हथियारों के स्वदेशी निर्माण की पहलकदमी के बीच इन्हें देश में ही विकसित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में हमें अगला युद्ध स्वदेशी हथियारों की बदौलत लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने आतंकी संगठनों पर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को बहकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम राज्य के युवाओं को मुख्यधारा में लाने की कोशिशों के साथ आतंकियों के खिलाफ सख्त ऑपरेशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- नागरी प्रचारिणी में देसी बमों की सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करते हैं आतंकी संगठन

सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकी संगठन काफी पहले से हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर प्रोपेगंडा करते रहे हैं। आतंकी बुरहान वानी ने भी अपने कुछ साथियों के साथ हथियारों से लैस वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। 

टूटिंग विवाद खत्म, दोकलम में कम हुए चीनी सैनिक 

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के एक किलोमीटर भीतर घुस आने की खबरों के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि टूटिंग विवाद सुलझा लिया गया है। दोनों देशों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग के दौरान इस मसले पर बात हुई। उन्होंने दोकलम इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या में कमी आने का भी दावा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed