फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   time allocated for the debates on the Motion of Thanks to President and on the Union Budget 2022-23

Debate In Rajyasabha: राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में कल बहस, प्रधानमंत्री 8 फरवरी को दे सकते हैं जवाब

Tue, 01 Feb 2022 04:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

दोनों सदनों के सांसदों को संबोधन के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में 2 फरवरी को बहस होगी। 

विज्ञापन
time allocated for the debates on the Motion of Thanks to President and on the Union Budget 2022-23
राज्यसभा (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में राज्यसभा की कार्य सलाहकार समिति ने आज राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट 2022-23 पर बहस के लिए समय आवंटित किया। सूत्रों के मुताबिक, सदन के नेता पीयूष गोयल, नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया।  

विज्ञापन


बहस 2 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से होगी 
दोनों सदनों के सांसदों को अपने संबोधन के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बहस होगी। बहस 2 फरवरी को सुबह 11.30 बजे शुरू होगी और पीएम के 8 फरवरी को बहस का जवाब देने की संभावना है। इस बहस के लिए आवंटित समय में जवाब देने के लिए लिया जाने वाला समय भी शामिल है। 
विज्ञापन

आम बजट पर 11 घंटे बहस होगी 
राज्यसभा में आम बजट पर 11 घंटे बहस होगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीएसी को जानकारी दी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को 11 घंटे की बहस का जवाब देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री बहस का जवाब दे सकें इसके लिए 11 फरवरी को गैर-सरकारी सदस्यों से जुड़े कार्य को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। राज्यसभा के पहले भाग के दौरान राज्यसभा द्वारा इन दो प्रमुख कार्यों पर बहस के लिए 23 घंटे से अधिक समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed