{"_id":"6adb51a70cda72eac2091852","slug":"tiger-shroff-firing-case-hotel-room-where-shooters-allegedly-stayed-sealed-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: अंधेरी के होटल में ठहरे थे तीन आरोपी, कमरा सील; अब तक क्या-क्या हुआ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: अंधेरी के होटल में ठहरे थे तीन आरोपी, कमरा सील; अब तक क्या-क्या हुआ?
Fri, 23 Oct 2026 05:53 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, मुंबई (महाराष्ट्र)।
एएनआई, मुंबई (महाराष्ट्र)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:53 PM IST
सार
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के ठहरने वाले होटल के कमरे को सील कर दिया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों ने वारदात से पहले गोली चलाने का अभ्यास किया था? वहीं, चारों आरोपियों को 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत भेजा गया है। मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले की जांच में सामने आया है कि अंधेरी स्थित होटल के उस कमरे को अधिकारियों ने सील कर दिया है, जहां तीन मुख्य आरोपियों के ठहरने का दावा किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इस आरोप की भी जांच कर रही है कि गोलीबारी करने वालों ने घटना से पहले किसी अज्ञात जगह पर गोली चलाने का अभ्यास किया था। जांच के तहत अधिकारियों के तीनों आरोपियों के साथ घटनास्थल का दोबारा पूरा घटनाक्रम तैयार करने (सीन रिक्रिएट) की भी उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: सीआईएसएफ जवान सम्मानित: डीजी ने दिया 10 हजार का नकद पुरस्कार, भाग रहे संदिग्ध यात्री को धर दबोचा था
विज्ञापन
इससे पहले, अभिनेता पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को गुरुवार को मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत (किला कोर्ट) में पेश किया गया था। पुलिस ने अदालत में दी गई रिमांड आवेदन में अनिल पंडित को इस मामले का फरार आरोपी बताया है।
आरोपियों को कब तक पुलिस हिरासत में भेजा गया?
अदालत में सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी। अदालत ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उन्हें 31 अक्तूबर तक हिरासत में रखने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने यह मांग खारिज कर दी।
मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में पेश किए गए चारों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया था। अदालत में पेश करने से पहले उनकी मेडिकल जांच कराई गई थी।
कब और कहां हुई थी घटना?
यह घटना 18 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे जुहू में हुई थी। उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान अभिनेता को कोई चोट नहीं आई थी, जबकि उनके चालक को चोटें लगी थीं।
अफवाह फैलाने वालों को टाइगर की टीम की चेतावनी
इस बीच, मंगलवार को टाइगर की टीम ने अफवाह फैलाने वालों को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की थी। टीम ने अभिनेता के नाम से गलत बयान, बिना अनुमति जारी किए गए संदेश और एआई से बनाए गए वीडियो फैलाने पर आपत्ति जताई। इन वीडियो और बयानों को गलत तरीके से अभिनेता से जोड़ा जा रहा था। टीम ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया मंचों से किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करने की अपील की।
ये भी पढ़ें: 'खान-पान पर पाबंदी बर्दाश्त नहीं': राज्यपाल के शाकाहारी निर्देश पर भड़के वेणुगोपाल, कहा- संघ परिवार का एजेंडा
टीम ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसी सामग्री बनाने, उसे बढ़ावा देने या फैलाने वाले लोगों और पेजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक आधिकारिक बयान में टाइगर की टीम ने साफ किया कि अभिनेता ने हाल की गोलीबारी की घटना या उससे जुड़े घटनाक्रम के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इस संबंध में कोई वीडियो भी जारी नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने किसी भी तरह का संदेश जारी करने की अनुमति भी नहीं दी है।