{"_id":"5a4207da4f1c1b95188bc015","slug":"tiger-killed-young-man-in-pilibhit-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में बाघ ने खेत की रखवाली करते युवक को बनाया निवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीलीभीत में बाघ ने खेत की रखवाली करते युवक को बनाया निवाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
लखीमपुर खीरी के पीलीभीत में बाघ ने खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को निवाला बना लिया।
यह भी पढ़ें: आदमखोर बाघों ने 7 को मारा, पीलीभीत में 'टाइगर कर्फ्यू'
लखीमपुर खीरी जिले में हुई यह घटना मंगलवार सुबह सात बजे की है। किशनपुर सेंक्चुरी की चलतुआ बीट से सटे गन्ने खेत में ये घटना हुई है। खबरों के मुताबिक पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे अपने खेत की देखभाल करने के लिए गया था। जोगिंदर खेत में था और उसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बैठे एक बाघ ने हमला कर उसे अपना निवाला बना डाला।
जब जोगिंदर के परिजन सुबह खेत पहुंचे तो उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना के चश्मदीदों के अनुसार जोगिंदर की गर्दन पर बाघ के पंजे के गहरे निशान थे। मृतक जोगिंदर सिंह 32 साल का था। मृतक जोगिंदर जिले के बॉर्डर स्थित पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढाकला का रहने वाला था।