फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ticket Rules Relief for Those Canceling Flight Bookings Online Booking Companies may Face Stricter Scrutiny

Ticket Rules: फ्लाइट टिकट कैंसिल करने वालों को मिल सकती है राहत, ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनियों पर कसेगा शिकंजा!

Sun, 24 May 2026 08:52 PM IST
Jyoti Bhaskar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sun, 24 May 2026 08:52 PM IST
सार

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान टिकट कैंसिल करने पर भारी कटौती को लेकर यात्रियों की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकार की यह जांच ग्राहकों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।

विज्ञापन
Ticket Rules Relief for Those Canceling Flight Bookings Online Booking Companies may Face Stricter Scrutiny
फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर राहत के आसार (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com

विस्तार

अगर आप ऑनलाइन फ्लाइट या यात्रा टिकट बुक करते हैं और टिकट कैंसिल होने पर भारी चार्ज कटने से परेशान रहते हैं, तो सरकार अब इस पर सख्त नजर रखने जा रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर वसूले जा रहे कैंसलेशन चार्ज की जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार यह पता लगाएगी कि कहीं यात्रियों से जरूरत से ज्यादा फीस तो नहीं ली जा रही।

विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस मामले की जांच उपभोक्ता मामलों का विभाग और सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी जांच करेंगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म यात्रियों से एयरलाइंस के मुकाबले ज्यादा कैंसलेशन चार्ज वसूल रहे हैं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि टिकट बुकिंग के दौरान सभी शुल्क ग्राहकों को स्पष्ट और सही तरीके से बताए जाते हैं या नहीं।
विज्ञापन


सरकार ने जांच को सिर्फ एक-दो कंपनियों तक सीमित नहीं रखा है। मंत्री ने अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की भी जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि यदि ग्राहकों से छिपाकर या गलत तरीके से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, तो इसे उपभोक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिल सकती है राहत
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान टिकट कैंसिल करने पर भारी कटौती को लेकर यात्रियों की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकार की यह जांच ग्राहकों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद यदि नियमों में बदलाव या सख्त कदम उठाए जाते हैं, तो टिकट कैंसिलेशन प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed