{"_id":"672f03970b0142c88503f4f8","slug":"three-workers-killed-three-others-injured-in-fire-at-godown-in-gujarat-s-navsari-district-police-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Fire: गुजरात के नवसारी में गोदाम में रसायन रिसाव से लगी आग, तीन श्रमिकों की मौत; तीन अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Fire: गुजरात के नवसारी में गोदाम में रसायन रिसाव से लगी आग, तीन श्रमिकों की मौत; तीन अन्य घायल
Sat, 09 Nov 2024 12:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:09 PM IST
सार
आसपास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में रसायन रिसाव के कारण लगी आग में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) बीवी गोहिल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आग लगी। उस वक्त श्रमिक बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में एक गोदाम में ट्रक से रसायन युक्त बैरल उतार रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोहिल ने बताया कि आसपास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मामलातदार जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक में रखे एक बैरल से रसायन लीक हो गया, जिससे आग लग गई। सबसे पहले ट्रक में आग लगी और आग पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अभी भी लापता है। गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन